Saturday, November 28, 2020

गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर से एक सवार सड़क पर गिरा, अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड निवासी राजेश राम के रूप में की गई। वो बालमुकुंद फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की रात वो अपनी बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। राजेश जैसे ही टुंडी रोड पहुंचा, सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में राजेश राम सड़क पर गिर गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। इसी दौरान पीछे से आ रही किसी अज्ञात गाड़ी ने उसे कुचल दिया।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech