Friday, November 27, 2020

तमिलनाडु में आए निवार तूफान का असर रांची सहित पूरे झारखंड में दिख रहा है।


तमिलनाडु में आए निवार तूफान का असर रांची सहित पूरे झारखंड में दिख रहा है। रांची में शुक्रवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। बादल के साथ ठंडी हवा भी चल रही है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

कल से बढ़ेगी ठंड

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 28 नवंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान गिरेगा, क्योंकि आसमान साफ होने की वजह से ठंड ज्यादा पड़ेगी। अगले 4 दिनों में रांची का पारा 10 डिग्री तक जा सकता है। 1 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

28 नवंबर से आसमान साफ हो जाएगा। इसका असर तापमान पर भी दिखेगा। न्यूनतम तापमान अचानक से नीचे जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech