Monday, December 28, 2020

देखिए इस तस्वीर मे बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, गाड़ी में ना तो नंबर है ना ही सीट बेल्ट है और तो और एसआई के चेहरे पर मास्क भी नहीं


यूं तो भारतीय पुलिस द्वारा रोज़ाना सैंकड़ों लोगों को प्रताड़ित करने की बात कही जाती है l


ये मामला बांका जिले के मंदार पर्वत स्थित सबलपुर थाना क्षेत्र की है । देखिए इस तस्वीर मे बिहार पुलिस की गुंडागर्दी । इनके गाड़ी में ना तो नंबर है ना ही सीट बेल्ट है और तो और एसआई के चेहरे पर मास्क भी नहीं है । फिर भी सभी गाड़ी की चेकिंग की जा रही है । कुछ ना कुछ अवैध तरीकों से पैसा वसूला जा रहा हैं । 


बिहार पुलिस ने आज फिर वर्दी का रौब दिखाके कई दर्जनों गाड़ियो से सीट बेल्ट ना पहने होने पर फाइन वसूला । खुद तो इनके गाड़ी में सीट बेल्ट का नामोनिशान भी नहीं है और भोले भाले जनता से फाइन वसूली कर रहे हैं । बिहार पुलिस की दादागिरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । 


Monday, December 21, 2020

सीएम की घोषणा- नया साल नियुक्तियों का वर्ष होगा, मार्च तक 15 हजार युवाओं को नौकरी देगी सरकार


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नया साल 2021 झारखंड में नियुक्तियों का वर्ष होगा। मार्च तक राज्य के 10 से 15 हजार युवक-युवतियों को सरकार नौकरी देगी। सीएम सोमवार को दुमका के खिजुरिया स्थित आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए, इसके लिए अलग-अलग कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं। हमारे यहां पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, इसलिए स्वरोजगार की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राज्य के विकास की गति काफी प्रभावित हुई, लेकिन अब स्थितियां पहले से बेहतर हो गई हैं। इसलिए धीमी पड़ी विकास की गति तेज की जाएगी। यह भी घोषणा की कि मनरेगा में मजदूरी दर बढ़ाई जाएगी। 

राज्य में पंचायत चुनाव कराए जाने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है, क्योंकि उनके पास अब कोई जिम्मेवारी नहीं है। बीते पांच वर्ष में भाजपा सरकार ने झारखंड को दलदल में धकेलने का काम किया है, जिससे उबरने की कोशिश हमारी सरकार कर रही है। दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया बाधित होने के सवाल पर भाजपा खामोश है। 

• अवैध खनन में लिप्त रहे अफसर-नेता पर कार्रवाई

दुमका समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रहे अवैध पत्थर और कोयला खनन पर मुख्यमंत्री बिफरे। चेतावनी दी कि इसमें संलिप्त अधिकारी हों या किसी भी पार्टी के नेता या कार्यकर्ता, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार सीधी कार्रवाई करेगी। कर्तव्य निर्वहन में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई करने से सरकार नहीं हिचकेगी। 

• ममता ने चुनाव बैठक में बुलाया तो जरूर जाऊंगा

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अगर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बैठक करती हैं और मुझे आमंत्रित करती हैं तो मैं जाऊंगा। साथ ही यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा को जबरदस्त शिकस्त मिलेगी।

Wednesday, December 16, 2020

कल से झारखंड में शुरू होंगी 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं

 

17 दिसंबर से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल जायेंगे. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी है. 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 10वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए पूर्व की तरह ही ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी. फिलहाल कोचिंग संस्थानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. वहीं, मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज समेत अन्य सभी प्रकार के सरकारी प्रशिक्षण संस्थान खोलने पर प्राधिकार ने रजामंदी दे दी है. स्वीमिंग पूल, पार्क और सिनेमा घरों को अभी बंद ही रखने का फैसला किया गया है.

शादी या समारोह खुले मैदान में होने पर 300 लोगों को अनुमति : मंत्री ने बताया कि शादी या अन्य किसी तरह का समारोह खुले मैदान में आयोजित किया जाता है, तो उसमें 300 लोग और हॉल के अंदर आयोजन पर 200 लोगों को जाने की अनुमति दी गयी है. वहीं, धार्मिक स्थलों, अनुष्ठानों या आयोजनों में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गयी है.

Saturday, December 12, 2020

'द डर्टी पिक्चर' की दूसरी हीरोइन रहीं आर्या बनर्जी घर में मृत मिलीं, कोलकाता में अकेली ही रहती थीं


विद्या बालन स्टारर 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का #निधन हो गया।

उनका शव साउथ कोलकाता स्थित अपने घर में पड़ा हुआ मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को आर्या की नाक से खून और उल्टी के सबूत मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

33 साल की आर्या कोलकाता स्थित घर में डॉग के साथ अकेली ही रहती थीं। उनकी बहन सिंगापुर में रहती हैं। एक्ट्रेस के कमरे से शराब की कई खाली बोतलें मिली हैं।


Friday, December 11, 2020

गोड्डा :- गोड्डा भागलपुर रोड के डुमरिया नीलझील नदी मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक कि मौत एक गंभीर


मृतक की पहचान रणगाँव गाँव के विछोतिया के संतु यादव पिता रमुनि यादव दूसरा जो घायल है उपेंद्र यादव पिता विजय यादव के रूप में हुई है।मोटरसाइकिल सवार गोंड्डा से पंजवारा की तरफ अपना घर लौट रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी । 


घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया । कुछ ही घंटे बाद उससे भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया ।

मंदार पर्वत पर 2021 में रोपवे चालू होने की संभावना बढ़ गई है।

 

भागलपुर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर बसे बांका जिले में 'मंदार पर्वत' स्थित है। 700 फीट ऊंचे इस पर्वत के बारे में पुराणों और महाभारत में कई कहानियां प्रचलित हैं।

मंदार पर्वत पर निर्माणाधीन रोपवे मंदार महोत्सव 2021 के मौके पर शुरुआत होने की संभावना दिख रही है। क्योंकि गुरुवार को कोलकाता से लाए गए दो केबिन को चला कर इसका ट्रायल किया गया है।

विदित हो कि लगभग 7 करोड़ की लागत से इस रोपवे का निर्माण कार्य 2014 में आरंभ किया गया था। जो 2021 में चालू होने की संभावना बढ़ गई है।

दुमका दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म में राष्ट्रीय महिला आयाेग ने डीजीपी से मांगी रिपाेर्ट


दुमका में पति काे बंधक बनाकर महिला से 17 युवकाें द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयाेग ने डीजीपी एमवी राव से रिपाेर्ट मांगी है। आयाेग ने डीजीपी काे पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशाें का पालन करते हुए दाे महीने में मामले की जांच पूरी कराएं। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई पर भी रिपाेर्ट दें।

उधर, मामले के एक आराेपी मंगल माेहली काे गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगल माेहली अप्राथमिक अभियुक्त है। वहीं बुधवार काे हिरासत में लिए गए आराेपी राम माेहली से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

गुरुवार दाेपहर तीन बजे एसआईटी में शामिल डीएसपी विजय कुमार, नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार व मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह मंगल मोहली को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सीन को रीक्रिएट किया गया। आरोपी ने बताया कि महिला को कहां पर पकड़ा और कहां पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

•सभी आराेपियाें की पहचान हुई

इससे पहले बुधवार रात डीआईजी सुदर्शन कुमार मंडल और एसपी अंबर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि घटना में सिखाजाेरी गांव का मंगल माेहली भी शामिल है। मुफस्सिल थाने में एसपी ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी आराेपियाें के नाम का खुलासा कर दिया। एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि सभी आराेपियाें की पहचान हाे चुकी है।

ACB की कार्रवाई, लातेहार के ग्रामीण इंस्पेक्टर 7 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार


लातेहार के ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार को ACB की टीम ने शुक्रवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर मारपीट के मामले में सुलह कराने के लिए सात हजार रुपए घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी इंस्पेक्टर को लेकर मेदिनीनगर पहुंचेगी जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

•स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत ACB मेदिनीनगर यूनिट से की थी। मामले की जांच के दौरान शिकायत को सही पाया गया जिसके बाद कार्रवाई के लिए ACB ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम के साथ शिकायतकर्ता को घूस के रुपयों के साथ इंस्पेक्टर नरेश कुमार के पास भेजा गया। कार्यालय में जैसे ही इंस्पेक्टर ने घूस की रकम ली, स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बताया कि मेडिकल जांच और जरूरी कागजात पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 

•क्या है पूरा मामला

ACB के अनुसार, मनिका थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया था। इसमें काउंटर केस हुआ था। शिकायतकर्ता इंस्पेक्टर से मामले में स्पष्ट जांच करने का आग्रह कर रहा था। साथ ही काउंटर केस को मनगढंत बताया था। इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से केस में मदद के लिए 7 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

जेल में बीतेगा लालू का नया साल, राजद सुप्रीमो की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 सप्ताह के लिए टली


चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब 6 सप्ताह बाद इस पर सुनवाई होगी। शुक्रवार को हुई सुनवाई में लालू प्रसाद के वकील की तरफ से CBI के दावे का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने 6 सप्ताह बाद सुनवाई निर्धारित की।

•CBI कर रही है विरोध

पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए दावा किया था की लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी नहीं हुई है, इसलिए जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। इस पर हाईकोर्ट ने निचली अदालत और जेल के रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था और यह बताने को कहा था कि आधी सजा पूरी हुई है या नहीं। 

•तीन मामलों में जमानत मिल गई है

लालू यादव के खिलाफ झारखंड में चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं। चार में उन्हें सजा सुनाई गई है। इनमें तीन में उन्हें आधी सजा काटने पर जमानत मिल गई है। एक मामले में अभी सीबीआई कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

•CBI ने लालू को जेल भेजने की मांग की

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को CBI ने झारखंड हाईकोर्ट में एक पूरक शपथपत्र (एफिडेविट) दाखिल किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि लालू ने लगातार जेल नियमावली का उल्लंघन किया है और उनकी तबीयत भी अब स्थिर है। इसलिए, उन्हें रिम्स से बिरसा मुंडा जेल भेज देना चाहिए।


•इन मामलों में लालू को मिली है सजा

पहला मामला

चाईबासा कोषागार

-37.7 करोड़ रुपये अवैध निकासी का आरोप

-लालू प्रसाद समेत 44 अभियुक्त

-मामले में 5 साल की सजा


दूसरा मामला

देवघर कोषागार

-84.53 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप

-लालू समेत 38 पर केस

- लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा


तीसरा मामला

चाईबासा कोषागार

-33.67 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का आरोप

-लालू प्रसाद समेत 56 आरोपी

-5 साल की सजा 


चौथा मामला

दुमका कोषागार

-3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला

- दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा

Monday, December 7, 2020

Bharat Bandh in Bihar: सड़क जाम में दुल्‍हन संग फंस गए दूल्‍हे


किसान संगठनों के भारत बंद (Bharat Bandh) के दौरान बिहार में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थक सुबह से ही सड़कों पर दिख रहे हैं।

ठंड के बावजूद उन्‍होंने सुबह में ही कई जगह सड़कों को जाम कर दिया। दिन चढ़ने के साथ बंद का असर बाजारों पर भी दिखने की आशंका है। रेल यातायात भी प्रभावित होगा। बंद से आपात व आवश्‍यक सेवाओं (Emergency and Essential Services) को मुक्‍त रखा गया है। हालांकि, सुबह-सुबह दूध की आपूर्ति करने वाले वाहन भी सड़क जाम में फंसे दिखे। सुबह-सुबह शादी कर दुल्‍हन संग लौटते कई दुल्‍हे भी सड़क जाम में फंसे दिखे l

सुबह-सुबह बंद पर ठंड का असर दिखा। पटना में ठंड व कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक सड़कों पर इक्‍का-दुक्‍का लोग ही दिख रहे थे। यही हाल औरंगाबाद सहित कई अन्‍य जगहों का भी रहा। इस कारण सुबह-सुबह बंद समर्थक सड़कों पर नहीं दिखे। 

ठंड के कारण भले ही कई जगह बंद विलंब से शुरू हुआ, लेकिन पटना के बाहरी इलाकों में बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर दिखे। सूर्योदय से पहले ही किसानों ने एसएच टू व एनएच 139 पर जमकर आगजनी की तथा सड़कों को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में शादी कर दुल्‍हन संग अपने घर लौट रहे करीब आधा दर्जन दूल्‍हे भी फंस गए।

Saturday, December 5, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को दिल्ली में संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमि पूजन करेंगे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे दिल्ली में संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमि पूजन करेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम प्रकाश बिड़ला ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने PM मोदी से उनके घर मुलाकात की और इसके लिए न्योता दिया। इसी सिलसिले में ओम बिड़ला ने पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ नई बिल्डिंग की साइट का जायजा भी लिया था।

ओम बिड़ला ने कहा कि 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम नए संसद भवन में दोनों सदनों के सेशन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि नए भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी। पार्लियामेंट हॉल में कुल 1,224 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। 

• विरोध में विपक्ष, लेकिन सरकार अडिग

जब देश में कोरोना फैला है, ऐसे वक्त नया संसद भवन बनाने पर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने नया भवन बनाने की टाइमिंग और खर्च पर सवाल उठाया था।

उनका कहना था कि इस समय नई बिल्डिंग बनाने के बजाय सरकार को कोरोना से लड़ने पर ध्यान देना चाहिए। इस साल की शुरुआत में सरकार ने नया संसद भवन बनाने के अपने फैसले को सही ठहराया था। 

• इसमें लोकसभा और राज्यसभा के लिए एक-एक इमारत होगी, लेकिन सेंट्रल हॉल नहीं बनेगा। यह इमारत 13 एकड़ जमीन पर तैयार होगी।

Friday, December 4, 2020

भिखनपुर में खगड़िया निवासी मुखिया-पति को भूना, 8 महीने पहले जेल से छूटा मुंगेर का हमलावर भी मारा गया


भागलपुर के भिखनपुर त्रिमूर्ति चौक पर मटन दुकान के सामने शुक्रवार शाम गैंगवार में दो अपराधियों की मौत हो गई। खगड़िया जिले के बन्देहरा पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी के पति राजेश रमण उर्फ पप्पू भगत की हत्या के लिए मुंगेर का शार्प शूटर रतन शाह पहुंचा था। कांट्रैक्ट किलर रतन ने मटन खरीदकर लौट रहे पप्पू पर गोली अचानक गोली चला दी। एक साल पहले भी पप्पू पर खगड़िया में हमला हुआ था। पप्पू के पास भी हथियार था और उसने वहीं रतन पर जवाबी फायरिंग कर दी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, हालांकि पुष्टि मायागंज अस्पताल में की गई।

• 3 गोलियों की आवाज सुनी, हमलावर की पहचान में लगा समय

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर 3 गोलियां चलने की जानकारी दी। राजेश रमण के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी पहले से होने के कारण पुलिस ने तत्काल उसकी जानकारी खगड़िया से ले ली, लेकिन मरने वाले दूसरे शख्स रतन साह के बारे में काफी समय तक ऊहापोह की स्थिति रही। कभी उसे हमलावर तो कभी गोलीबारी का शिकार मसाला व्यापारी बताया जाता रहा। भास्कर ने उसके आधार कार्ड की सूचना पर मुंगेर में उसके थाने में फोन किया तो पता चला कि 2016 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले मे वह 3 साल जेल काटकर 8 महीने पहले ही लौटा था। मुंगेर के हर्दियाबाद, जानकीनगर का रहने वाले रतन साह की पहचान शार्प शूटर के रूप में ज्यादा रही है। 

• मटन लेकर बाइक पर बैठते ही लगी गोली, इलाके में दहशत

फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। झटके में सभी दुकानों के शटर गिर गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पप्पू भगत मटन खरीदने के लिए बाजार आया था। दुकान से बाहर निकलकर बाइक पर बैठते ही रतन ने उस पर फायरिंग कर दी।

Thursday, December 3, 2020

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 दिसंबर से एटीएम (ATM) से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव कर दिया है


 अगर आप भी पीएनबी (PNB ATM cash withdrawal) ग्राहक हैं और बैंक एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो जान लें कि अब आप बिना मोबाइल फोन के पैसा नहीं निकाल पाएंगे...तो साथ में मोबाइल लेकर जाना जरूरी है. देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 दिसंबर से एटीएम (ATM) से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव कर दिया है. 

बैंक के ग्राहक अब एटीएम (ATM) कार्ड के जरिए रात आठ बजे से सुबह 8 बते तक 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा राशि निकालते हैं तो ओटीपी (OTP) डालना अनिवार्य होगा. यह ओटीपी ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा. यह नियम 1 दिसंबर से देश भर में लागू हो गया है. 

• PNB ने ट्वीट करके दी जानकारी

PNB के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी. यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी. इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं. 

• जानिए क्या है PNB 2.0

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है. इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है. बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 ATM में ही लागू होगा. यानी OTP बेस्ड कैश निकासी सुविधा PNB डेबिट/ATM कार्ड से अन्य बैंक ATM से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी.


हेमंत सोरेन ने NMC को एक महीने में दोबारा लिखा पत्र, कहा- छात्रों के भविष्य के लिए एडमिशन पर लगी रोक को हटा दीजिए

 

CM हेमंत सोरेन ने एक महीने के भीतर दोबारा नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों (हजारीबाग, दुमका और पलामू) में एडमिशन में लगी रोक को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्य के योग्य छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रोक को हटा दीजिए। 

उन्होंने इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात भी की है। पत्र की एक कॉपी CM ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी साझा किया है। इससे पहले छह नवंबर को भी उन्होंने NMC के चेयरमैन को पत्र लिखा था।

• राज्य के 255 विद्यार्थियों का हो सकता है एडमिशन

पत्र में उन्होंने सत्र 2020-21 में नये नामांकन नहीं लेने के निर्णय के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्य के योग्य छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए एनएमसी पुनर्विचार करे। NEETके रिजल्ट के बाद शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक कॉलेज में 100 विद्यार्थियों का नामांकन होना है। इसमें 15 फीसदी सीटें केंद्र और 85 फीसदी सीटें राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। इस लिहाज से अगर एडमिशन शुरू हो जाता है तो राज्य के 255 विद्यार्थियों के मेडिकल की पढ़ाई के ख्वाब पूरे हो जाएंगे।

• क्यों लगी है रोक

इन कॉलेजों में सत्र 2019-20 में एडमिशन हुआ था। 2020-21 के एडमिशन पर NMC के सेक्रेट्री ने रोक लगा दी है। NMC का कहना है कि कॉलेजों में अभी बड़ी संख्या में एसोसिएट प्रोफेसर समेत अन्य जरूरी पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। जिसे राज्य सरकार को करना है। इसके साथ ही सचिव ने आधारभूत संरचनाओं की कमियों को भी एक बड़ा कारण बताया था। सरकार की तरफ से तीन महीने में इन कमियों को दूर कर लेने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक ये दूर नहीं हो पाया है।

Wednesday, December 2, 2020

झारखंड में सरकारी नौकरी करनी है तो हर हाल में तंबाकू सेवन नहीं करने का देना पड़ेगा शपथ पत्र


झारखंड में अगर कोई भी सरकारी नौकरी करनी है तो तंबाकू सेवन न करने का शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी। वहीं राज्य में अब बिना लाइसेंस के पान-सिगरेट और तंबाकू पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। साथ ही जिन दुकानों में तंबाकू पदार्थ बेचे जाएंगे वहां बिस्कुट, चाय या अन्य खाद्य उत्पाद नहीं बेचे जा सकेंगे। मंगलवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में स्टेट टोबैको कंट्रोल कोऑर्डिनेशन कमेटी ने बैठक कर इस प्रावधान को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।

राज्य में टोबैको कंट्रोल एक्ट के तहत यह प्रावधान पहले से लागू है, लेकिन राज्य में अबतक केवल 150 पान-सिगरेट बेचने वालों ने ही लाइसेंस लिए हैं। तंबाकू के साथ वे अन्य खाद्य पदार्थ और उत्पाद भी बेच रहे हैं। बैठक में सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर राज्य के 5 जिले रांची, धनबाद, बोकारो, खूंटी एवं सरायकेला-खरसावां और हजारीबाग-पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी क्षेत्र को धूम्रपान मुक्त घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया।

•पान मसाले को राज्य की सीमा पर ही रोकें

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में 11 ब्रांड के गुटखे पर बैन है। इसके बाद भी चोरी-छिपे गुटखा बेचा जा रहा है। जिन जिलों में ऐसी शिकायतें आ रही हैं, वे इस पर सख्ती से कार्रवाई करें। राज्य की सीमा पर ऐसे उत्पादों को जब्त करें, ताकि राज्य में कहीं भी बैन पान मसाला की बिक्री नहीं हो सके।


•स्कूल के 100 गज के दायरे में नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद

Tuesday, December 1, 2020

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ईसीएल

 

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ईसीएल ( ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड ) के सीएमडी श्री पीएस मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की।मुख्यमंत्री को श्री मिश्रा ने झारखण्ड में संचालित ईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया।

वाहन चेकिंग अभियान, गोड्डा


पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाइएस रमेश के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है बाइक दस्तावेजों की गहन जाँच की गई तथा डबल लोडेड, बिना हेलमेट, बिना मास्क के दो पहिये वाहनों का चालान किया जा रहा है। #covid-19 से बचाव हेतु मास्क लगाने की सख़्त हिदायत दी गई।

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech