Saturday, November 28, 2020

विभिन्न मुद्दों पर लगातार सरकार को घेरते रहीं हैं सीता सोरेन। (फाइल)


झामुमो विधायक व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला राशन अभी तक PDS दुकानदारों को नहीं मिला है। जबकि महीना खत्म होने में मात्र दो दिन का समय बचा है। उन्होंने आगे लिखा है कि क्या जनता इस बार केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

•नवंबर माह का राशन नहीं मिला है

रांची के एक डीलर ने बताया कि कोविड के बाद से लाल व पीला कार्ड धारी को विशेष सहायता दी जा रही है। इसके तहत हर कार्डधारी के हर परिवार के हर सदस्य को महीना में पांच किलो चावल और गेंहूं मिलता है। लेकिन नवंबर माह का अभी तक नहीं मिला है।

•हेमंत सरकार पर हमलावर रहीं हैं सीता

जामा की विधायक सीता सोरेन लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर रहीं है। कभी प्रधानमंत्री आवास योजना तो कभी किसी अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरते रहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech