Sunday, November 22, 2020

झारखंड में हर रोज कोरोना से तीन लोगों की हो रही मौत

 झारखंड में भी हालिया दिनों में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार में इजाफा हुआ है। खासकर गुमला, पाकुड़, गिरीडीह जैसे सीमावर्ती जिलों में पॉजिटिविटी रफ्तार दोगुनी से ज्यादा हुई है।

दूसरी लहर में कोरोना कितना घातक होने वाला है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य भर में एक सप्ताह में 1.20 लाख सैंपल की जांच हुई। इसमें 1397 संक्रमित मिले और 24 लोगों की मौत हो गई। यानि झारखंड में हर रोज तीन से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो रही है।

•ऑक्सीजन बेड तक की भी है किल्लत


रांची में 1016 मरीज हैं एक्टिव

अभी रांची में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रांची में हैं। रांची में रविवार सुबह तक 1016 मरीज एक्टिव हैं। बोकार में 127, चतरा में 36, देवघर में 62, धनबाद में 116, दुमका में 33, पूर्वी सिंहभूम में 379 गढ़वा में 55, गिरिडीह में 19, गोड्डा में 11, गुमला में 117, हजारीबाग में 47, जामताड़ा में 57, खूंटी में 42, कोडरमा में 39, लातेहार में 31, लोहरदगा में 23, पाकुड़ में 57, पलामू में 62, रामगढ़ में 82, साहिबगंज में 42, सरायकेल में 75, सिमडेगा में 24 और पूर्वी सिंहभूम में 42 मरीज एक्टिव थे 


No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech