Sunday, November 22, 2020

कपड़े की दुकान में लगी आग, 50 हजार नगद समेत 16 लाख के कपड़े जलकर राख


• आसपास के लोगों ने दुकानदार को दी सूचना

• आठ घंटे के बाद आग पर पाया काबू


गढ़वा रमना प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास चार मंजिला मनोज वस्त्रालय दुकान में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े समेत नगद रुपए जलकर खाक हो गए। रमना बाजार निवासी सह कपड़ा व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता के 50 हजार नगद समेत लगभग 16 लाख रुपए का कपड़ा और चार मंजिला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। लेकिन शाॅर्ट-सर्किट से ही आग लगने की आंशका जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech