Wednesday, November 25, 2020

धनबाद कोयला व्यवसायी पर बम से हमला, बदमाशाें ने की फायरिंग


बाघमारा थाना क्षेत्र के लुतीपहाडी अम्बेडकर चौक में बुधवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने एक कोयला व्यवसायी व विधायक ढुल्लू महतो के करीबी डब्लू माथा पर बम से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में डब्लू माथा बाल-बाल बच गए। बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग भी की। इसके बाद माटीगढ़ की ओर भाग निकले। आशंका जाहिर की जा रही है कि वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा और दो जिंदा बम बरामद किया है। पुलिस ने शक आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं, एक बाइक भी जब्त की गई है। बताते चलें कि बीसीसीएल के ब्लाॅक दाे क्षेत्र के बेनीडीह काेल डंप से काेयला उठाव के मुद्दे पर मंगलवार काे विधायक ढुल्लू महतो और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच भिड़ंत हाे गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाए और उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। माैके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने दाेनाें पक्ष के लाेगाें काे वहां खदेड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech