स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को रिम्स पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मास्क जरूरी है, पर न पहनें तो दो गज की दूरी जरूर रखें। लोगों को एक-दूसरे के संपर्क में आने से रोकना होगा। सांसों और शरीर का मिलन नहीं होना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना है। यह पूछे जाने पर कि कई जिलों में मास्क नहीं पहनने पर 8-10 घंटे के लिए अस्थाई जेल में रखने की तैयारी की जा रही है, इसपर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
अस्थाई जेल में रखने का आदेश कहां से और किस विभाग ने जारी किया है, मुझे पता नहीं। साथ ही भारी-भरकम जुर्माने की बातें अफवाह हैं। सोशल मीडिया में ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपए जुर्माना भरने का दुष्प्रचार मेरे विरोधियों ने किया था, जबकि ऐसा नहीं हुआ।

No comments:
Post a Comment