Thursday, November 26, 2020

आज से बिना मास्क पैदल लोगों से सख्ती करेगी पुलिस, स्पेशल टीम कराएगी कोरोना टेस्ट

 

रांची में बिना मास्क दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने के बाद अब प्रशासन बिना मास्क पैदल यात्रियों पर सख्ती से पेश आएगा। मजिस्ट्रेट (सदर) राकेश रंजन ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुवार से शहर में जो पैदल व्यक्ति बिना मास्क घूमते नजर आएंगे उन्हें पकड़कर स्पेशल टीम जांच के लिए स्टैटिक सेंटर ले जाएगी। अगर जांच रिपाेर्ट पॉजिटिव मिलती है, ताे उसे काेविड वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी कई लाेग बिना मास्क भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जमा रहे हैं।

• नियम पालन नहीं करने पर निगम करेगा कार्रवाई...

मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर अब नगर निगम भी कार्रवाई करेगा। हाट बाजार में बिना मास्क लगाकर घूमने वालों पर टीम विशेष नजर रखेगी और जुर्माना वसूलेगी। इसे लेकर मेयर ने 28 को बैठक बुलाई है।

No comments:

Post a Comment

Lexpure और Aqua_Ro_Tech की सेवा अब गोड्डा में रिपेयरिंग और नया RO के लिए संपर्क करें ।

#GandhiNagarGodda #lexpure #Aqua_Ro_Tech #Godda #GandhiNagarGodda # JharkhandNews #lexpure #Aqua_Ro_Tech