झारखंड के धनबाद में समलैंगिक विवाह (Gay Marriage) का मामला सामने आया है
सरायढेला थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली. जब दोनों के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, तो वे थाना पहुंच गए. दोनों लड़कियां को भी थाना बुलाया गया. लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं हुईं. बाद में महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग कराई गई और बालिग होने तक अलग रहने के लिए मना लिया गया.
दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल है. शादी की जानकारी परिजनों को तब मिली, जब उन्होंने एक लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा. परिजनों ने लड़की से इसके बारे में पूछा तो उसने पड़ोस में रहने वाली लड़की से मंदिर में शादी रचाने की बात कही. यह सुनते ही परिजन आग बबूला हो गये. परिजन दूसरी लड़की के घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी तो उसके फैमिली वाले भी परेशान हो गए. परिवारवालों ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं हुईं.

No comments:
Post a Comment