गढ़वा सदर थाना क्षेत्र स्थित मंगल भवन के पास सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। दरअसल, एनएच-75 पर यूपी की ओर जा रहे नए ट्रक से अचानक उसका ड्राइवर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक बिना ड्राइवर ही आगे बढ़ता चला गया और सामने मंदिर से घर जा रही एक महिला को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही महिला की भी मौत हो गई। वहीं, ट्रक आगे बिजली के खंभे से टकरा कर रुक गया।
महिला की पहचान मंगल भवन निवासी कमला देवी (50) के रूप में की गई। वो पूजा करने मंदिर आई थी। वापस जाने के वक्त पीछे से एक ट्रक आ गया। चलती ट्रक का ड्राइवर अचानक बेहोश होकर नीचे सड़क पर गिर गया और गाड़ी आगे बढ़ गई।

No comments:
Post a Comment