बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव के पहले भाजपा विधायक ललन पासवान को जेल से फोन करने की लालू प्रसाद की कथित ऑडियो की जांच की दिशा में झारखंड-बिहार में शुरू हो गई है। झारखंड के जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्हाेंने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक काे कहा है कि मीडिया में जाे खबर आई है, उसकी जांच की जाए। इसके लिए माैखिक रूप में निर्देश देने के बाद पत्र भी भेजा है।
उन्हाेंने एक ओर जहां पूरे मामले की छानबीन कर रिपोर्ट देने की बात कही, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा है कि सुरक्षा के मामले में इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। उन्हाेंने सुरक्षा में तैनात जवानों काे भी सचेत करने काे कहा है, ताकि लालू प्रसाद से बिना इजाजत काेई न मिल सके। इधर, बिहार के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में वॉयस एनालिसिस की सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि बिहार को छोड़कर पड़ोसी राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी यह सुविधा नहीं हैं।
झारखंड के जेल आईजी ने दिया जांच का आदेश

No comments:
Post a Comment