शहर में बनाए गए चेकिंग प्वाइंट पर सोमवार से पुलिस द्वारा बिना मास्क के गुजरने वालों पर सख्ती बरती गई। बिष्टुपुर और साकची में मास्क नहीं लगाने वालों को सड़क चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को रोककर पुलिस ने उठक-बैठक कराया। वहीं, 40 से ज्यादा उम्र के लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान लगभग 40 से अधिक लोगों को रोककर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन के मुताबिक एक सप्ताह तक इसी तरह से अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि के बाद पाॅजिटिव केसों की संख्या में वृद्धि होती है तो मास्क नहीं पहनने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन के दौरान बनाए गए दो कैंप जेल को फिर से शुरू किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment